Whatsapp Channel |
महाराष्ट्र सरकार के द्वारा लोकसभा चुनाव से पहले 50,000 युवाओं की भर्ती करने का फैसला लिया गया था ताकि वह राज्य की विभिन कल्याणकारी योजनाओ का प्रचार प्रसार कर सके इन सभी युवाओ को योजना दूत के नाम से जाना जायेगा जो राज्य के सभी पात्र नागरिको को उनकी सरकारी योजनाओ का लाभ दिलाने का कार्य करेंगे। Yojana Doot Bharti 2024 से सम्बंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको यह आर्टिकल अंत तक पढ़ना होगा।
Maha Yojana Doot Bharti 2024
जैसे की हम सब जानते है की आम नागरिक को सरकारी योजनाओ का लाभ प्राप्त करने के लिए बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है जिसकी वजह से कई आम नागरिक सरकार की योजनाओ से वंचित रह जाते है या फिर कई बार ऐसा होता है कि आवेदन में नामांकन करते समय उम्मीदवार को यह पता नहीं होता कि वे कौन-कौन से दस्तावेज़ ले कर जाएँ और यह भी नहीं पता होता कि वे इसके लिए पात्र हैं या नहीं।
इसलिए इन सब समस्य का समाधान करने के लिए 50,000 युवाओं को नियुक्त करेगी जो सरकार की सभी सरकारी योजनाओ के बारे में जागरूकता फैलाएंगे। इस योजना दूत भर्ती होने वाले युवाओ की मदद से आम नागरिक सरकारी योजनाओ का लाभ उठा सकेगा।
योजना दूत भर्ती 2024 के बारे में जानकारी
आर्टिकल का नाम | Yojana Doot Bharti |
फैसला किया गया | महाराष्ट्र सरकार द्वारा |
लाभार्थी | राज्य के युवा |
उद्देश्य | राज्य और केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को बढ़ावा देना |
लाभ | 50,000 युवाओं की भर्ती |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | जल्द लॉन्च होगी |
Objective of Maha Yojana Doot Bharti
योजना दूत भर्ती का मुख्य उद्देश्य है कि राज्य के युवाओं के बीच कौशल विकास और स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जायेगा और उन्हें उद्यमिता का प्रोत्साहन मिले। इसी के साथ योजनाओ की जानकारी को योजना दूत युवाओ के माध्यम से आम नागरिक तक पहुंचना है ताकि राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिक सरकारी योजनाओ का लाभ प्राप्त कर सके। महाराष्ट्र सरकार ने योजना दूत के रूप में 50,000 युवाओं की भर्ती की है जिन्हे महाराष्ट्र सरकार के द्वारा निर्धारित समय पर वेतन भी दिया जायेगा।
योजना दूत के लिए 53.66 करोड़ रुपए की मंजूरी
भाजपा मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने बताया कि सरकार ने केंद्र और राज्य की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने के लिए 50,000 युवाओं को नियुक्त करने का निर्णय लिया है सरकार ने 10 पॉलिटेक्निक में 53.66 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है, जिसके माध्यम से उत्कृष्ट केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों से युवाओं में कौशल विकास और स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा।
योजना दूत भर्ती 2024 के लिए पात्रता
- योजना दूत भर्ती का लाभ करने के लिए आवेदक को महाराष्ट्र का निवासी होना चाहिए।
- इस योजना के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु के युवा आवेदन करने के लिए पात्र होंगे।
- आवेदक को हिंदी और इंग्लिश का ज्ञान होना चाहिए।
- इस भर्ती के लिए राज्य के शिक्षित युवा लड़का और लड़की दोनों पात्र होंगे।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक खाता पासबुक
Maha Yojana Doot Bharti Online Apply
आपको जैसे हमने ऊपर अपने आर्टिकल में बताया है की महाराष्ट्र सरकार द्वारा फैसला किया गया है कि राज्य और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का प्रचार करने के लिए 50,000 युवाओं को योजना दूत के रूप में भर्ती किया जायेगा। यदि आप भी महाराष्ट्र राज्य के निवासी है और आप भी योजना दूत भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते है तो आपको अभी थोड़ा इंतज़ार करना होगा।
क्योंकि महाराष्ट्र सरकार द्वारा Yojana Doot Bharti 2024 के लिए आवेदक से संबंधित जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। और न ही आधिकारिक वेबसाइट को लॉन्च किया गया है। जैसे ही सरकार द्वारा भर्ती से संबंधित जानकारी सार्वजनिक की जाएगी आपको हम अपने प्यारे लेख के माध्यम से अवगत करा देंगे।
इसके लिए आप हमारी वेबसाइट से जुड़े या आप सीधा जानकारी के लिए हमारे व्हाट्सप्प चेंनल ज्वाइन करके सीधा जानकारी सबसे पहले प्राप्त कर सकते हो।