Whatsapp Channel |
UP Ration Card List 2024 :- राज्य सरकार के द्वारा अपने राज्य के गरीब नागरिको के लिए राशन कार्ड प्रदान करती है ताकि इन नागरिको को सरकार द्वारा प्रतिमाह दिया जाने वाला फ्री राशन का लाभ मिल सके। सरकार के द्वारा हर साल राशन कार्ड में अपात्र नागरिको का हटाकर संशोधन किया जाता है। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा हाल ही में अपात्र लोगों को राशन कार्ड लिस्ट से हटाकर तथा नए लोगों को जोड़कर नई UP Ration Card List जारी की है।
यदि आप भी राशन कार्ड सूचि में अपना नाम चेक करना चाहते है तो आपको हमारा यह आर्टिकल अंत तक आवश्यक पढ़ना होगा क्योकि आज के इस आर्टिकल में हम आपको Uttar Pradesh Ration Card List सूचि में अपना नाम कैसे चेक करे से सम्बंधित जानकारी प्रदान करने जा रहे है।
UP Ration Card List 2024
सरकार के द्वारा प्रदान किया जा रहा फ्री राशन को लेने के लिए जिस दस्तावेज की आवश्यकता पड़ती है उसको राशन कार्ड कहा जाता है। इसलिए उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा भी राशन कार्ड जारी किया जाता है ताकी हर माह नए आवेदन को स्वीकार करके तथा अवैध लोगों को हटाकर इसकी नई सूची भी जारी की जाती है।
इस राशन कार्ड के माध्यम से सरकार के द्वारा कोरोना काल में फ्री में खाद्यान्न पदार्थ उपलब्ध कराये थे जोकि अभी तक यह योजना चल रही है इस प्रकार राशन कार्ड का मुख्य उद्देश्य देश में भुखमरी की समस्या को समाप्त करना तथा लोगों के लिए आवश्यक खाद्यान्न पदार्थ उपलब्ध कराना है।
UP Ration Card 2024: Overview
आर्टिकल का नाम | UP Ration Card List 2024 |
सम्बंधित राज्य | उत्तर प्रदेश |
वर्ष | 2024 |
योजना का उद्देश्य | राज्य के गरीब वर्ग के लोगों के लिए बहुत ही कम दामों में खाद्यान्न पदार्थ जैसे गेंहू, चावल आदि उपलब्ध करना। |
लाभार्थी | उत्तर प्रदेश के गरीब वर्ग के नागरिक |
नयी लिस्ट | जारी कर दी गई है। |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | fcs.up.gov.in |
यूपी राशन कार्ड के लाभ तथा विशेषताएं
- इस राशन कार्ड की सुविधा राज्य के ऐसे नागरिक जोकि झोपड़ी में रहने वाले लोग, भूमिहीन, श्रमिक, गरीब, छोटे किसान, रेडी-पटरी वाले लोग, आदि
- इस राशन कार्ड के माध्यम से प्रत्येक परिवार को हर महीने 35 किलोग्राम चावल गेहूं आदि खाद्यान्न के साथ साथ अन्य चीजे उपलब्ध कराई जाती हैं।
- उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा शुरु की गई विभिन प्रकार की योजनाओ का लाभ भी प्रदान किया जायेगा।
यूपी राशन कार्ड 2024 के लिए पात्रता
- आवेदक व्यक्ति को उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
- व्यक्ति की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- आवेदनकर्ता का नाम किसी अन्य राशन कार्ड सूचि में नहीं होना चाहिए।
- आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 2 लाख से कम हो |
यूपी राशन कार्ड 2024 के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- परिवार में शामिल सदस्यों का आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बिजली का बिल
- बैंक खाता पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
UP Ration Card List 2024 कैसे देखें?
- यूपी राशन कार्ड लिस्ट देखने के लिए व्यक्ति को सबसे पहले उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आपके सामने अब वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा इस होम पेज पर आपको अब महत्वपूर्ण लिंक के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- आपको अब इसमें से राशन कार्ड की पात्रता सूची के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- CLICK करते ही आपके सामने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की जिलेवार पात्रता सूची आ जाएगी।
- आपको अब अपने जिला का चयन करना होगा।
- अब आपके सामने संबंधित जिले के नगरीय क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्र के सभी ब्लॉक के लाभार्थियों की लिस्ट आ जाएगी।
- आपको अब अपने ब्लॉक या टाउन का चयन करना होगा।
- अगर आपका संबंध किसी टाउन से है तो टाउन पर CLICK करने के बाद आपके सामने दुकान दार अर्थात कोटा डीलर के नाम से लिस्ट आ जाएगी।
- यदि आपने किसी ब्लॉक का चयन किया है तो उस ब्लॉक से संबंधित सभी ग्राम पंचायत की लिस्ट आ जाएगी।
- इसके बाद आपको अपनी ग्राम पंचायत का चयन करना है, और उसे पर CLICK करना है।
- इतना होने के बाद जब दुकानदार के नाम की लिस्ट आ जाए तब आपको अपने दुकानदार या कोटा डीलर के सामने राशन कार्ड की संख्या पर CLICK कर देना है।
- CLICK करते ही आपसे संबंधित यूपी राशन कार्ड लिस्ट खुल जाएगी।
- आप अब इस लिस्ट में अपना नाम आसानी से देख सकते है।
- इस तरह आसानी से आप यूपी राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं।
FAQ
राशन कार्ड सूची घर बैठे देख सकते है?
राशन कार्ड सूची घर बैठे इसके ऑफिसियल वेबसाइट (fcs.up.gov.in) देख सकते है।
राशन कार्ड बनने के कितने दिन बाद राशन मिलता है?
राशन कार्ड बनने राशन मिलने की प्रक्रिया में 1 से 2 हफ्ते का समय लग सकता है।