Whatsapp Channel |
MP Ladli Behna Yojana 2025 :- मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा राज्य की महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाना हेतु लाडली बहना योजना की शुरुआत 5 मार्च 2023 को की गई थी। Ladli Behna Yojana के अंतर्गत लाभार्थियों महिलाओ को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत प्रत्येक महीने 1250 रुपये दिए जायेंगे Chief Minister Ladli Behna Yojana को शुरु करने का उद्देश्य राज्य की महिलाओ को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाना और उनके व बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण में सुधार करना है जिससे राज्य की गरीब महिलाओ को सक्षत एवं आत्मनिर्भर बनाना है।
MP Ladli Behna Yojana क्या है?
मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओ राज्य सरकार के द्वारा प्रतिमाह 1250 रूपए की राशि आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जाएगी। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे के अनुसार, 23% महिलाएं मानक बॉडी मास इंडेक्स से कम स्तर पर हैं, और 15 से 49 वर्ष की आयु की 54.7% महिलाएं एनीमिया से पीड़ित हैं। इन आंकड़ों को कम करने और महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए MP ladli behna yojana की शुरुआत की गई है। इस राशि की प्राप्ति कर महिला अपना जीवन यापन अच्छे से कर सके और उन्हें दुसरो पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
Majhi Ladki Bahin Yojana Beneficiary List
मुख्य तथ्य MP Ladli Behna Yojana
आर्टिकल का नाम | MP Ladli Behna Yojana |
योजना किसने शुरू की | मध्य प्रदेश सरकार |
लाभार्थी | राज्य की आर्थिक रूप से गरीब महिलाओ |
ऑफिसियल वेबसाइट | MP Ladli Behna Portal |
Ladli Behna Yojana Eligibility
- आवेदक महिला को मध्य प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
- आवेदक महिला की उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- इस योजना का लाभ विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता सभी महिलाएं ले सकती हैं।
- महिला के परिवार में कोई भी व्यक्ति टैक्स भरने वाला नहीं होना चाहिए।
- परिवार में कोई भी व्यक्ति पेंशन धारक नहीं हो।
- परिवार की वार्षिक आय २.५ लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
MP Ladli Behna Yojana के लाभ
- इस योजना के तहत महिलाओ को प्रतिमाह 1250 रुपये प्रदान किये जायेंगे।
- महिलाओं के आर्थिक रूप से मजबूत होने से उन पर आश्रित बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण के स्तर में सुधार आएगा ।
- महिलाओं की श्रम बल भागीदारी में वृद्धि होगी और परिवार में उनकी निर्णायक भूमिकाओं में पकड़ बनेगी।
- महिलायें अपनी प्राथमिकता के अनुसार व्यय करने हेतु आर्थिक रूप से पहले की अपेक्षा अधिक स्वतंत्र होगीं एवं स्वरोजगार/आजीविका के संसाधनों को विकसित कर पायेंगी।
- राज्य सरकार द्वारा जारी बयान के अनुसार महिलाओं की राशि धीरे – धीरे बढ़ाकर ३,००० रुपये महीना की जाएगी।
आवश्यक दस्तावेज
- समग्र आईडी (अनिवार्य)
- आधार कार्ड
- फोटो
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर
- मूल निवास प्रमाण पत्र, इत्यादि।
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना आवेदन करने की प्रक्रिया
- ladli behna yojana में आपको ऑफलाइन आवेदन करना होगा।
- सीएम लाड़ली बहना आवेदन फॉर्म आप अपने ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत, वार्ड कार्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र से प्राप्त कर सकते हो।
- आपको अब आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी जैसे – अपनी समग्र आईडी, नाम, स्थाई पता, पहचान पत्र क्रमांक, बैंक पासबुक, फोटो, हस्ताक्षर एवं अन्य विवरण जो आवेदन फॉर्म पर पूछे गये हो।
- सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करने के पश्चात आपको यह फॉर्म अपने नजदीकी ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत या आंगनबाड़ी केंद्र में जमा कर दे।
- ऑफलाइन फॉर्म भरने के बाद आपके नजदीकी कैंप वार्ड, ग्राम पंचायत, वार्ड कार्यालय में मौजूद कैंप प्रभारी द्वारा उसे ऑनलाइन किया जाएगा।
- इसके बाद आपको अब फॉर्म को सबमिट करने के बाद रशीद प्राप्त होगी जिस पर आपका आवेदन क्रमांक होगा। जिसके माध्यम से आप अपने आवेदन फार्म के स्थिति की जांच कर सकती हैं।
- इस योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया बिलकुल निशुल्क है।
- आवेदन करते वक्त स्वयं महिला को उपरोक्त स्थल पर उपस्थित होना होगा ताकि उसकी लाइव फोटो ली जा सके।
इन जगहों से कर सकते हैं आवेदन
- पंचायत केंद्र से
- पंचायत सचिव के जरिए
- प्रधान के जरिए
- विशेष कैंप कार्यालय के माध्यम से
MP Ladli Behna Status Check करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम सीएम लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं।
- मेनू सेक्शन में ऊपर की तरफ दिए “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” लिंक पर क्लिक करें।
- इसके पश्चात आपको अब अपनी लाडली बहना आवेदन क्रमांक या समग्र आईडी क्रमांक और कैप्चा कोड दर्ज करके “ओटीपी भेजें” के बटन पर क्लिक करना होगा।
- आप जैसे ही क्लिक करेंगे आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आ जायेगा उसको नीचे दिए गए “कृपया ओटीपी प्रविष्ट करें” बॉक्स में दर्ज करें, उसके बाद नीचे दिये “खोजें” बटन पर क्लिक करें।
- आपके अब लाड़ली बहना योजना का डैशबोर्ड खुल कर आ जायेगा।
- जिसमे आप अपने आवेदन फॉर्म स्टेटस देख सकती है।
- आप cm ladli behna yojana payment status भी चेक कर सकती हैं।
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
MP Ladli Bahna Yojana की शुरुआत कब हुई थी?
सीएम लाड़ली बहना योजना की शुरुआत 5 मार्च २023 को हुई थी।
सीएम लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह कितना पैसा मिलता है?
CM ladli behna yojana के तहत महिलाओं को प्रति माह १२५० रुपये मिलते है।